November 24, 2026

NEWS TEL

NEWS

अर्जुन मुंडा की माता के निधन पर जेएचआरसी ने जताया शोक

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर झारखंड मानवाधिकार संगठन (जेएचआरसी) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई।
भुईयांडीह में आयोजित शोकसभा में मनोज मिश्रा ने कहा कि मां का जाना जीवन से ममता, संस्कार और सबसे मजबूत संबल का छिन जाना है। उन्होंने कहा कि माता सायरा मुंडा का निधन अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान किशोर वर्मा, एसके बसु, ऋषि गुप्ता, गुरुमुख सिंह, डीएन शर्मा सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.