स्थायी लोक अदालत की भूमिका पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
1 min read
सरायकेला: सरायकेला -खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में बुधवार को विद्युत विभाग परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पैनल अधिवक्ता जलेश कबी और स्थायी लोक अदालत की सदस्य सुखमती हेस्सा ने लोगों को विद्युत, जलापूर्ति समेत अन्य लोक उपयोगिता सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के निःशुल्क एवं सुलभ समाधान की जानकारी दी। शिविर में नागरिकों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए समय पर विधिक सहायता लेने की अपील की गई। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।