संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, बच्चों ने दिखाए मॉडल
1 min read
जमशेदपुर: संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल, खासमहल में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक एवं उन्नत सोच विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में नर्सरी से कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का आयोजन ‘करके सीखो’ नीति के तहत किया गया। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत करते हुए उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदर्शनी में विज्ञान के साथ-साथ विभिन्न विषयों से संबंधित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।विद्यालय की ट्रस्टी श्रीमती लुसी सिंह ने कहा कि बच्चों में अभिनव सोच विकसित करने और विज्ञान सहित अन्य विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इस तरह की गतिविधियां महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की नई वैज्ञानिक सोच उन्हें भविष्य में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित करेगी।प्रदर्शनी में अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभा और उनके द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक सुशील सिंह और सचिव गौरव गिरी ने भी बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के एडमिन के.सी. भारती, डिसिप्लिन इंचार्ज प्रणय खंडाईत, कोऑर्डिनेटर श्रीमती स्वाति झा, बर्मामाइन्स शाखा की कोऑर्डिनेटर श्रीमती निर्मला, कल्चरल हेड चूंकि कुमारी, एग्जामिनेशन हेड विश्वास त्रिपाठी समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।