वृद्धाश्रम में विशेष शिविर, 20 योग्य नागरिकों का भरा गया फॉर्म-6
1 min read
सरायकेला: साहिबगंज स्थित वृद्धाश्रम में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 20 योग्य नागरिकों का फॉर्म-6 भरवाया गया। एसडीओ अभिनव प्रकाश ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों ने बुजुर्गों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेकर उनकी देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।