October 15, 2026

NEWS TEL

NEWS

रंभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मना दुर्गोत्सव एवं डांडिया उत्सव

1 min read

जमशेदपुर: रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं रंभा कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर ने महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तीकरण पर जोर दिया। वहीं, डॉ. सुमन लता और शीतल कुमारी ने देवी के नौ स्वरूपों तथा शास्त्रों में वर्णित महिलाओं के महत्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में बी.एड. के छात्र-छात्राओं ने महिषासुर मर्दिनी पर आधारित लघु नाटिका और धुनुची नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने डांडिया उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन सौरव महतो और नूतन सुरिन ने किया। आयोजन में संस्थान के सभी संकाय सदस्यों, व्याख्याताओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.