November 4, 2026

NEWS TEL

NEWS

रंभा कॉलेज में ‘एक देश, एक चुनाव’ और SIR पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

1 min read


जमशेदपुर: रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं रंभा कॉलेज की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक देश, एक चुनाव’ अभियान के तहत एसआईआर (SIR) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एनएसएस समन्वयक डॉ. भूपेश चंद्र ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विषय की जानकारी दी। आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. किशन कुमार शर्मा ने संवैधानिक दृष्टिकोण से मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार है। सचिव गौरव बचन ने कहा कि सही मतदाता सूची निष्पक्ष चुनाव के लिए आवश्यक है।
प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक विषयों में रुचि और संविधान के प्रति आस्था की सराहना की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.