October 10, 2026

NEWS TEL

NEWS

रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने किया पूर्वोत्तर भारत का शैक्षणिक भ्रमण

जमशेदपुर: रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 43 विद्यार्थियों ने सात शिक्षकों एवं सहयोगियों के साथ 3 से 10 अक्टूबर 2026 तक शिलांग, डावकी, मावलिनॉन्ग, चेरापूंजी और गुवाहाटी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उमियम झील, उमंगोट नदी, लिविंग रूट ब्रिज, नोहकालिकाई जलप्रपात, एलीफेंट फॉल्स, कामाख्या मंदिर, ब्रह्मपुत्र नदी सहित कई प्रमुख स्थलों का अवलोकन किया तथा पूर्वोत्तर भारत की भौगोलिक विविधता और सांस्कृतिक विशेषताओं को जाना।
संस्थान के अध्यक्ष श्री राम बचन जी एवं सचिव श्री गौरव बचन जी ने यात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी यात्राएँ विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, व्यापक दृष्टिकोण, आपसी सहयोग और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.