बागुनहातु में सैकड़ों परिवारों के बीच दीपावली पूजन सामग्री का वितरण
जमशेदपुर : प्रसाद चतुर्भुज फाउंडेशन की ओर से धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर बागुनहातु में सैकड़ों जरूरतमंद एवं स्थानीय परिवारों के बीच दीया, अगरबत्ती, रुई, माचिस, मोमबत्ती, घी और मिठाई सहित पूजन सामग्री वितरित की गई। फाउंडेशन के संस्थापक अनुभव सिन्हा ने कहा कि त्योहार की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया। फाउंडेशन ने भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।