प्लाजा मार्केट के पास नाली में घुसी कार, सवार तीनों सुरक्षित
जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के प्लाजा मार्केट के पास सोमवार दोपहर पार्किंग के दौरान एक कार नाली में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। कार में सवार एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा सुरक्षित रहे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद धक्का देकर कार को नाली से बाहर निकाला। हादसे में किसी के घायल नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।