प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप चौधरी सम्मानित
जमशेदपुर: प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप चौधरी को पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। ब्रह्मर्षि विकास मंच के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।सम्मान समारोह में मंच से जुड़े गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान पत्रकारों के हित, उनकी समस्याओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन की ओर से पत्रकारों के अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने और अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में पहल की जाती रही है।सम्मान प्राप्त करने के बाद कुलदीप चौधरी ने विकास सिंह और समारोह में मौजूद सभी लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए उत्साहवर्धन का विषय है और इससे पत्रकारों के हित में काम करने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।कुलदीप चौधरी ने कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों को समाज तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को सामने लाना और जनहित के मुद्दों को उठाना भी पत्रकारों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन आगे भी पत्रकारों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर अपनी पहल जारी रखेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कुलदीप चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।