झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को, जिले में बनाए गए 30 केंद्र
1 min read
सरायकेला: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर बुधवार को नगर भवन सभागार, सरायकेला में ब्रीफिंग आयोजित की गई। अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए।
जिले में 1 नवंबर 2026 को दो पालियों में 30 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। बैठक में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, ओएमआर शीट के वितरण एवं संग्रहण, वीडियोग्राफी और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित एसओपी का पालन करते हुए परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और गोपनीयता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।