October 15, 2026

NEWS TEL

NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर उपायुक्त नाराज, लापरवाह संवेदकों पर होगी कार्रवाई

1 min read

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने और तैयार योजनाओं को चालू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों पर कार्रवाई और जरूरत पड़ने पर काली सूची में डालने की अनुशंसा करने को कहा। साथ ही, हर पात्र ग्रामीण परिवार तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नियमित निरीक्षण करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.