जमशेदपुर प्रधान डाकघर में टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन डे का आयोजन
जमशेदपुर : जमशेदपुर,15 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत जमशेदपुर प्रधान डाकघर में टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन डे मनाया गया। वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदय भान सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में डाक सेवाओं में तकनीकी नवाचार पर क्विज प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता में विकास सिंह ने प्रथम, स्मिता सिन्हा ने द्वितीय और राजेश चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ डाकपाल सुधीर कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य कर्मचारियों को नई तकनीकों से जोड़कर डाक सेवाओं को अधिक तेज और प्रभावी बनाना है।