November 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर: ट्रेन की देरी से JTET अभ्यर्थियों का भविष्य संकट में, आसनसोल स्टेशन पर हंगामा

1 min read


जमशेदपुर : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में शामिल होने जा रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों को ट्रेन की देरी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। छपरा-थावे एक्सप्रेस के चार घंटे से अधिक विलंब से चलने पर आसनसोल स्टेशन पर अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज अभ्यर्थी इंजन के आगे खड़े हो गए और विरोध जताया। दरअसल, परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से निर्धारित थी, जबकि अभ्यर्थियों को सुबह 7:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य था। ट्रेन के आसनसोल में ही लेट होने से दर्जनों अभ्यर्थियों के परीक्षा से वंचित होने और भविष्य पर संकट मंडराने लगा। हालांकि, टाटानगर के रेल अधिकारियों ने आसनसोल स्टेशन पर हंगामे की जानकारी से इनकार किया, लेकिन ट्रेन के विलंब से चलने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.