October 31, 2026

NEWS TEL

NEWS

रेल सिविल डिफेंस टीम के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 70 रेलकर्मी शामिल, उत्कृष्ट कार्यों के लिए टीम सम्मानित

जमशेदपुर: प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 70 रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान एमडीडीटीआई के प्रिंसिपल ने रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा विभिन्न विषयों पर निरंतर आयोजित किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने टीम के समर्पण, उत्कृष्ट कार्य एवं जनहित में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेलकर्मियों को सड़क दुर्घटना सहित अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सजग, प्रशिक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना था। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने, प्राथमिक सहायता प्रदान करने तथा जरूरतमंदों की मदद करने के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य दुर्घटना के समय समय पर उचित सहायता उपलब्ध कराकर बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा करना तथा समाज में आपदा प्रबंधन एवं मानवीय सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.