September 20, 2026

NEWS TEL

NEWS

गोलमुरी में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक दर्शन

जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित मिराज सिनेमा में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की गोलमुरी शाखा की ओर से फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सामूहिक दर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों के साथ महिलाएं और 100 से अधिक बच्चे शामिल हुए।फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ़’ से प्रेरित बताई गई है। फिल्म के माध्यम से भक्ति, सेवा, करुणा, सरलता और मानवता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, मीडिया प्रभारी अंकित मोदी सहित गोलमुरी शाखा के पदाधिकारी और समाज के कई सदस्य मौजूद रहे।आयोजन के बाद किशनलाल उमेश कुमार और लखन केवलका की ओर से लोगों के बीच हनुमान चालीसा, आइसक्रीम और जूस का वितरण किया गया।गोलमुरी शाखा के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल सहित पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का माध्यम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.