गम्हरिया में मिठाई व आइसक्रीम दुकानों पर छापेमारी, एक्सपायरी वैनिला सिरप नष्ट
गम्हरिया: त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गम्हरिया बाजार में मिठाई और आइसक्रीम दुकानों का निरीक्षण किया। रसगुल्ला, काजू कतली और पनीर की जांच में परिणाम संतोषजनक मिले। वहीं, एक आइसक्रीम दुकान से एक्सपायरी वैनिला सिरप मिलने पर उसे नष्ट कराया गया। दुकानदारों को स्वच्छता मानकों का पालन करने, कर्मचारियों की मेडिकल जांच रिपोर्ट अपडेट रखने और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर विभाग का विशेष अभियान त्योहारों तक जारी रहेगा।