October 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

एमजीएम और सदर अस्पताल में मेडिकल कचरे की अनियमितता पर जांच की मांग

जमशेदपुर: एमजीएम और सदर अस्पताल में मेडिकल कचरे के खुले में बिखरे होने की शिकायत पर झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन (जेएचआरसी) ने जांच की मांग की है। संगठन प्रमुख मनोज मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदूषण नियंत्रण परिषद के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर औचक निरीक्षण और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जेएचआरसी ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद मेडिकल कचरे के उचित निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.