एनआईटी जमशेदपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन
1 min read
जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में रविवार, 1 नवंबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम DJLHS के कक्ष संख्या 212 में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के स्वतंत्र बाह्य मॉनिटर देबाशीष बंद्योपाध्याय उपस्थित रहे। मौके पर निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार और मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. वीरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
मुख्य अतिथि ने पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमों के पालन की अपील की। निदेशक ने कहा कि सतर्कता को दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाना चाहिए। वहीं, मुख्य सतर्कता अधिकारी ने सुशासन और भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यसंस्कृति के लिए जागरूकता को आवश्यक बताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।