October 29, 2026

NEWS TEL

NEWS

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, ₹8.67 लाख की वसूली

1 min read

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की गई।जिला खनन पदाधिकारी के अनुसार, 27 सितंबर से 28 अक्टूबर 2026 तक अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई में करीब 30 हजार सीएफटी बालू दर्ज की गई और ₹8.67 लाख की वसूली हुई। इस दौरान एक प्राथमिकी अथवा शिकायत दर्ज की गई।उपायुक्त ने गम्हरिया, सापड़ा, ईचागढ़ और कुकड़ू समेत संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित जांच एवं संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने थाना प्रभारियों को खनन विभाग और अंचलाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर अवैध बालू-पत्थर उत्खनन एवं परिवहन में शामिल लोगों और वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.