किसानों के रेल रोको आंदोलन का झारखंड में भी दिखा असर, वामदलों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रोका रेल
1 min readराँची : तीन कृषि कानून के विरोध में धरने पर बैठे किसान संगठनो के आज के रेल रोको आंदोलन के आह्वान का असर झारखण्ड में भी देखने को मिला।

झारखण्ड की राजधानी राँची के नामकोम स्टेशन पर वाम दलों के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने रेल पटरियों पर उतर कर अपना विरोध दर्ज कराया। वाम दलों के आंदोलनकारियों को रेल पटरियों से हटाने में RPF जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान वाम कार्यकर्ताओ को RPF के जवानो द्वारा जबरन उन्हें रेल पटरियों पर से हटाया गया।इस प्रदर्शन में महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। आन्दोलंकारियो का कहना था कि जबतक केंद्र सरकार काले तीनो कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है आन्दोलन जारी रहेगा। इस दौरान कोलकाता राँची शताब्दी को गंगाघाट स्टेशन पर कुछ देर के लिए रोका गया वही राँची स्टेशन पर मेमो ट्रैन को रोका गया।