आप को छोड़ भाजपा के हो गए शंभू चौधरी

जमशेदपुर
आम आदमी पार्टी के नेता सह पश्चिम विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे शंभु चौधरी ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थआम लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धान्तों के साथ अंतिम व्यक्ति की सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि वर्षो से आजसू और आम आदमी पार्टी का झंडा लिए जन सेवा के काम को एक जुझारू राजनीतिज्ञ बन किया मगर आज भाजपा की नीति सिद्धान्तों से प्रेरित हो कर पार्टी का दामन थाम अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुवात की। इस अवसर पर जिला पार्टी कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया जहां इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, वर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, सुधांशू ओझा, मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान ने शंभू चौधरी को माला पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस बाबत मीडिया से बात करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि शंम्भू चौधरी ने पार्टी मे शामिल होने की इच्छा जताई थी जिसके बाद आज सादे समारोह के दौरान आज पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से शंभु चौधरी के पार्टी में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी।
वहीं दूसरी ओर पार्टी की सदस्यता लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए शंभू चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरित हो कर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई थी। अब भाजपा में रह कर ही समाज सेवा करेंगे