October 29, 2026

NEWS TEL

NEWS

NSS द्वारा कीताडीह गाँव में सतर्कता जनजागरूकता अभियान आयोजित

1 min read


घाटशिला: राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में कीताडीह गाँव में “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” विषय पर सतर्कता जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना तथा भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का नेतृत्व बंगला विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंजना बनर्जी ने किया। इस अवसर पर NSS कार्यक्रम पदाधिकारी एवं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शिवचन्द्र झा ने सत्यनिष्ठा और नैतिकता को स्वस्थ समाज की नींव बताया। वहीं, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के सहायक अध्यापक कुंदन रंजन तिवारी ने दैनिक जीवन में ईमानदारी एवं पारदर्शिता अपनाने पर जोर दिया।
अभियान के दौरान NSS स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का समन्वय NSS नोडल पदाधिकारी एवं कृषि विज्ञान विभाग की सहायक अध्यापक पतत्रि माली ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.