कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में कईयों ने ग्रहण की सदस्यता

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष बिजय खां की अध्यक्षता में हुई। बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष बिजय खं ने जिला कमिटी द्वारा एक माह के क्रियाकलापों का विवरण रखा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आह्वान पर जिले के 18 प्रखण्ड क्षेत्रों का संगठनात्मक दौरा एवं बैठक का व्योरा प्रस्तुत किया। इसके साथ ही किसानों के समर्थन में हुए प्रदर्शन, बंदी, धरना, पुतला दहन एवं कांग्रेसजनों द्वारा चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा हुई। इस मौके पर
जिला कमेटी की पहल पर सात सक्रिय नेताओं को मुख्य अतिथि केशव महतो कमलेश के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस दौरान जिला सचिव अंकुश बनर्जी के प्रयास से झारखंड आंदोलनकारी
मुण्डा सहित कुल 25 सामाजिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें मुख्य अतिथि केशव महतो कमलेश ने माला पहना कर सदस्यता पत्र प्रदान किया।
संगठनात्मक बैठक के कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर जिला सचिव अंकुश बनर्जी के प्रयास से 50 से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष बिजय खॉ ने माला पहना कर उन्हें पार्टी में शामिल कराया।
संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री बन्ना गुप्ता, के अलावा रामाश्रय प्रसाद,अजय सिंह पूर्व प्रदेश सचिव, राकेश तिवारी कोल्हान प्रवक्ता, देविका सिंह, नूरजहां वारसी, रियाजुद्दीन खान प्रदेश कोऑडिनेटर अनुशासन समिति, धर्मेन्द्र सोनकर कोल्हान कोऑडिनेटर ओबीसी विभाग, आनन्द मय पात्रा, फिरोज खान, एल बी सिंह, सतीश तिर्की, के के शुक्ला, ऊषा यादव, योगेन्द्र सिंह यादव, रोहुल जमील अहमद, रेयाज खान, गोपाल प्रसाद, बिजय यादव, शफी अहमद खान, बबलू नौशाद, अपर्णा गुहा, ऊषा सिंह, संजय बिरूवा, भरत सिंह, सुदर्शन तिवारी सुरेन्द्र कुमार, राकेश साहू, रामदरस चौधरी, मौलाना अंसार खान, पार्वती शर्मा, राज किशोर प्रसाद, पवन कुमार बबलू, ताजीम हैदर, उपेन्द्र वर्मा, विपिन ठाकुर, मृत्युंजय महतो सहित सैकड़ों नेता शामिल हुए।