IND vs NZ 5th T20: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
1 min read
जमशेदपुर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहली बार इस सीरीज में टॉस हारी है। टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है, जबकि मयंक यादव और अक्षर पटेल को बाहर रखा गया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। मैट फिशर की जगह ब्लेयर टिकनर को मौका मिला है। भारत सीरीज में 3-1 से आगे है। चौथे टी20 में 87 रन से मिली हार के बाद ,भारतीय टीम आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज का समापन करना चाहती है।