भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में रांची सांसद संजय सेठ आम बजट पर रांची महानगर के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की।
1 min read
रांची
कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए संजय सेठ ने कहा कि बजट सत्र के दौरान कांग्रेस ने संसद की मर्यादा को तार-तार किया किया । देश मे आम बजट जब भी आता था तो देश की जनता यह क्यास लगाने लगाने लगती थी, कि किन-किन चीजों के दाम बढ़ेंगे या दाम कम होंगे, लेकिन भारत की आजादी के बाद यह पहला बजट था जिसमें किसी प्रकार का कोई कर नहीं लगाया गया।
वही मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए संजय सेठ ने कहा कि देश का बजट आत्मनिर्भर वाला बजट था यह बजट वोकल फ़ॉर लोकल वाला बजट था। कोरोना के बाद दुनिया में पहली बार किसी देश की अर्थव्यवस्था ट्रैक पर आई तो वह देश भारत था। कोरोना काल में आठ करोड़ लोगों को लोगों को मुफ्त में राशन दिया गया। सर्वांगीण विकास वाला और दुनिया को राह दिखाने वाला देश का बजट था। भारत दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन निकालने वाला देश बना। दुनिया के 100 देश भारत के वैक्सीन मांगने को लालायित है, भारत ने अपने पड़ोसियों को निशुल्क वैक्सीन देने का काम किया यह है भारत की ताकत।