स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेताजी को किया नमन

जमशेदपुर
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने साकची आम बगान स्थिति उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
उन्होंने कहा कि इश देश की माटी से वीरों, महापुरूषों और संतों ने जन्म लिया है। हमारे देश ने पूरी दुनिया को विश्व गुरू के सिद्धांत पर चलाया है। गुटनिरपेक्षता को पूरी दुनिया मानती है। हमारा देश सबसे बड़ा लोकतंत्र है। विविधता में एकता के बावजूद देश की माटी से वीरों ने जन्म लिया है, जो हमारी गौरवशाली परंपरा है। इसी क्रम में नेताजी की जयंती पर वे उन्हें नमन करने पहुंचे औऱ उन्हें श्रद्धांजलि दी।