June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

वार्ड सदस्य चुनाव के लिए 6 माह का मिला एक्सटेंशन, झामुमो नेताओं ने जतायी खुशी, किया लड्डू वितरण


जमशेदपुर
झारखंड सरकार द्वारा मुखिया औऱ पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल 6 माह तक बढ़ाए जाने को लेकर पंचायत प्रतिनिधि काफी खुश हैं। आज झामुमो नेताओं और प्रतिनिधियों ने झारखंड सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान लोगों के बीच लड्डू का वितरण भी किया गया।
झामुमो नेताओं ने कहा कि वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए झारखंड सरकार ने 6 माह का एक्सटेंशन दिया है, इसलिए वे लोग सीएम के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के जिला परिषद औऱ वार्ड सदस्य एक बार फिर से ग्रामीण क्षेत्र के विकास में लगेंगे और क्षेत्र का विकास होगा। इस दौरान काफी संख्या में झामुमो नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए माह का एक्सटेंशन दिया है इसलिए सीएम को धन्यवाद देते हैं। पार्टी के जिला परिषद औऱ वार्ड सदस्य ग्रामीण क्षेत्र के विकास में लगेंगे औऱ विकास होगा।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.