December 13, 2025

NEWS TEL

NEWS

चाईबासा में सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा स्थित सीआरपीएफ 193 (एफ) कैंप में शनिवार सुबह एक दुखद घटना घटी, जब एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह के समय ड्यूटी के दौरान अचानक राजेश कुमार को चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े। साथी जवानों ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए उन्हें मनोहरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।फिलहाल मौत के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जवान की मौत हृदयाघात (हार्ट अटैक) से हुई हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सके। इस घटना से कैंप में शोक की लहर फैल गई है, साथी जवानों ने एक अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ साथी के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.