June 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

बकरीद की पूर्व संध्या पर अंसार खान ने कराई स्ट्रीट लाइटों को कराया दुरुस्त

जमशेदपुर : झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार पश्चिम विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सह पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव अंसार खान के नेतृत्व में जवाहर नगर रोड नंबर 14 नीचे खेती,और क्रॉस रोड नंबर 14 साबरी नूरी मस्जिद के नीचे, जवाहर नगर फेज कॉलोनी, आजाद नगर रोड नंबर 7, पुरुलिया रोड वेस्ट 6 नंबर, वेस्ट रोड नंबर 4, कपाली रोड, पुरुलिया रोड नंबर 1 ईस्ट हरिजन बस्ती क्षेत्र, ईदगाह मैदान, ग्रीन वैली इमामबाड़े के पास, तेजाब तालाब इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों को चेंज और कार्बन ठीक कराया गया। आज नोटिफाइड के सिटी मैनेजर निषात सर ने इलेक्ट्रीशियन मिस्त्री शाहनवाज अंसारी हेल्पर ड्राइवर जितेंद्र को भेजा। आज के इस कार्य करने के लिए अंसार खान का सहयोग मोहम्मद सोनू, निर्मल महतो और बस्ती वासियों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.