January 22, 2026

NEWS TEL

NEWS

ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने किया शोकसभा का आयोजन।

जमशेदपुर : ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के जमशेदपुर के अध्यक्ष अफसर इमाम की अध्यक्षता में कदमा के कार्यालय मे शिव नारायण जयसवाल के आकस्मिक स्वर्गवास पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। आप ने रांची के प्रथम मेयर के पद पर 1962 मे निर्वाचित होकर रांची नगर का चतुर्दिक विकाश किया फलस्वरूप इनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी की निरंतर 1976 तक मेयर के पद पर पदारूढ़ रहें आप का देश की स्वतंत्रता आंदोलन मे सक्रिय योगदान रहा तथा आप महात्मा गाँधी के प्रबल अनुयायी थे।
1940 में आप ने रामगढ़ के कांग्रेस महाधिवेशन में भाग लिया। महात्मा गाँधी इनके साथ ही इनकी गाड़ी में रामगढ़ से रांची आये थे तथा इनके निवास स्थान पर ठहरे थे। आप का व्यवसाय देश के कई भागों में फैला हुआ था। प्रतिष्ठित व्यवसाई होने के साथ – साथ सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर रूचि लेते थे तथा समाज के वंचितों को हर प्रकार से सहायता प्रदान करते थे। वर्ष 1926 में जन्म लेकर वर्ष 2021 तक सामाजिक कार्यों में तन मन धन से सक्रिय होकर लगभग 96 वर्षों के पश्चात महाप्रयाण किया। इनका दीर्घकालिक जीवन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है। कांग्रेस पार्टी हेतु इनका योगदान अविस्मरणीय रहा है तथा आप ने चुनाव प्रचार हेतु बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के.बी. सहाय को हेलीकॉप्टर खरीद कर दिया था।
इनके यशस्वी पौत्र आदित्य विक्रम जयसवाल वर्तमान में ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। शोक शभा में सभी सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाए प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। बैठक में लादू राम शर्मा , अधिवक्ता जावेद जमाल, अधिवक्ता कमरुद्दीन , प्रभात बाखला , औरंगज़ेब इमाम , मो शाहनवाज़, विवेक मिंज आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.