ABVP मानगो नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित
1 min read
जमशेदपुर :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की मानगो नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा संगठनात्मक कार्यक्रम के दौरान सौरभ ठाकुर के नेतृत्व में की गई। कार्यक्रम में नगर इकाई प्रभारी कार्तिक झा सहित देवी सिंह, सौरभ कुमार शुक्ला एवं अनुभव पांडेय उपस्थित रहे।
नवीन कार्यकारिणी में साहिल कुमार गुप्ता को नगर मंत्री, राज कुमार साव एवं सूरज कुमार साव को नगर सहमंत्री तथा आशीष कुमार को कार्यालय मंत्री बनाया गया। वहीं राज भारद्वाज को SFD प्रमुख, निशू गिरी को SFS प्रमुख, सतीश कुमार को शैक्षणिक भारत प्रमुख, रौनक सिंह को कला मंच प्रमुख एवं प्रेम शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा 25 से अधिक कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व दिए गए। कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं आगामी गतिविधियों पर चर्चा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।