सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ग्रामीणों ने 2 महिला 3 पुरुष को बनाया बंधक, कहा गांव क्षेत्र में देहव्यपार बर्दास्त नही
1 min read
जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह गांव में रविवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। गांव में संचालित तीन रिसोर्ट में पिछले कुछ दिनों से सेक्स रैकेट चल रहा था। जिसका भंडाफोड़ ग्रामीणों द्वारा किया गया। ग्रामीणों ने दो महिला और तीनों रिसोर्ट के मैनेजर को बंधक बना लिया। ग्रामीणों द्वारा सभी की पिटाई भी की गई। मौके पर आपत्तिजनक सामान भी ग्रामीणों द्वारा बरामद किया। बाद में सूचना पर ,बोड़ाम पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद ग्रामीणों ने सभी को पुलिस के हवाले कर दिया जहा ग्रामीण सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। बोड़ाम ब्लॉक की प्रमुख मेनका किस्कू ने बताया- गांव में संचालित तीन रिसोर्ट में सेक्स रैकेट चलने की सूचना ग्रामीणों के मिली थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने रविवार की सुबह एक ग्राम सभा की। ग्राम सभा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद सभी ग्रामीण एकजुट होकर रिसोर्ट गए और वहां से रंगे हाथ दो महिलाओं को पकड़ा। तीनों मैनेजर को भी पकड़ लिया गया। वहां कुछ ग्राहक भी थे जिन्हें छोड़ दिया गया। इस फंडा फोड़ में ग्रामीण बहुत चिंतित है आखिर यह रिसौट के व्यपार से गांव का संस्कार खराब हो रहा है।