September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

झारखंड प्रदेश कार्यालय के बाहर झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, फूंका पुतला

1 min read

राँची : अंदर काँग्रेस के झारखंड प्रभारी झारखंड के ब्यूरोक्रेट्स को सचेत कर रहे थे, और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर झारखंड प्रभारी के विरोध में नारे और पुतला जलाया जा रहा था। जब मीडियाकर्मियों ने इसपर सवाल पूछा तो कहा कि कहाँ विरोध हो रहा है आरपीएन सिंह के नारे लग रहे हैं। झारखंड के ब्यूरोक्रेट्स हो जाए सचेत, नहीं तो कांग्रेस के झारखंड प्रभारी और कार्यकर्ता ऑफिस में आकर समझाने का करेंगे काम, ये कहना है काँग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह का। जो आज प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे। कहा कि झारखंड के अधिकारियों को मैं साफ तौर पर सचेत करना चाहता हूं कि उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ता की बात सुननी होगी अगर वह कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता की बात नहीं सुनेंगे और भ्रष्टाचार में लिप्त होंगे तो उन्हें कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके पार्टी और उनके ऑफिस में जाकर उन्हें समझाने की कोशिश करेगा और उसके बाद भी बात नही सुनी जाएगी तो आरपीएन सिंह खुद अधिकारियों के आफिस में जाकर ऐसे अधिकारियों को समझाने का काम करेंगे। वही आरपीएन सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को टास्क दिया गया है, वे झारखंड के गांव घूम घूम के पार्टी को मजबूत करें। कांग्रेस जो चुनाव के समय मेनिफेस्टो में जो वादा की है उसे जमीन पर उतारने का काम करेगी। झारखंड कांग्रेस प्रभारी के विरोध पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से पूछे गए सवाल पर उन्होंने साफ तौर पर कुछ बोलने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.