प्रतिबंधित पान मसाला, गुटखा, सिगरेट की बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान
राँची : झारखंड में पिछले एक साल से ज्यादा से प्रतिबंधित पान मसाला, गुटखा, सिगरेट की बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने चलाया जांच अभियान ।राजधानी रांची में प्रशासन ने प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा सिगरेट बिक्री लगातार बढ़ने की आशंका को देखते हुए शहर के तमाम चौक चौराहों पर आज चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके तहत रांची के सर्जन चौक के पास भी कई दुकान में जांच अभियान चलाया गया और कई दुकानों से प्रतिबंधित पान मसाला जप्त भी किया गया साथ ही ऐसे दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया जिनके यहां से या सामग्री मिली सुमन तिर्की जो कि बेड़ो के सीईओ हैं उन्होंने बताया की डीसी के निर्देश पर या अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत प्रतिबंधित गुटखा पान मसाला सिगरेट बेचने वाले दुकानदार को फाइन किया जा रहा है और उचित कार्रवाई की जा रही है।