झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी नीरज सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया
राँची : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी नीरज सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान डीजीपी ने शहीदों को याद करते हुए आज़ादी के मायने बताये, प्रदेश में नक्सल और उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों की प्रशंसा की गई। साथ ही सरकार की आत्मसमर्पण नीति को लेकर सरकार को धन्यवाद दिया। डीजीपी नीरज सिन्हा ने कहा कि वें सब यहां आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। आजादी कहने को सिर्फ एक शब्द है। लेकिन इसकी भव्यता को कोई भी शब्दों में बांध नहीं सकता है। डीजीपी ने कहा आजादी कि विकास के पथ पर आगे बढ़कर देश और समाज को ऐसी दिशा देना जिससे हमारे देश की संस्कृति और समृद्धि की खुशबू चारों ओर फैल सके इस शुभावसर पर पुलिस के सभी आला अधिकारी, अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।