June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता 14 लैंडमाइंस बोड़ाम के दलमा जंगल से बरामद

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 14 लैंडमाइंस बोड़ाम के दलमा जंगल से किया बरामद। एसएसपी ने कहा नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान पर रोक लगाने के लिए नक्सलियों की थी बड़ी साजिश।व्झारखंड के मानचित्र में पूर्वी सिंहभूम नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहले से ही घोषित है जहा अब तक कई नक्सल वारदात को नक्सली अंजाम दे चुके है जिसके लिए समय समय पर सरकार भी नक्सलियों के खिलाफ कदम उठाती है जहा माना जा रहा था कि पूर्वी सिंहभूम के जंगलो से नक्सली भाग चुके है मगर आज की साजिश से साफ पता चलता है कि नक्सली अपना मूमेंट दलमा के जंगलो में बरकार है। जिसमे आज पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जमशेदपुर के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंर्तगत दलमा की पहाड़ियों के बने कच्चे रास्तो में नक्सली 14 बम प्लांट कर रखे थे जिसमें केन बम भी था जिसका एक का वजन लगभग 5 किलो का है जिसकी सूचना पा कर जमशेदपुर पुलिस मौके पर पहुच सभी को निष्क्रिय किया जहा लाइव बम फूटते वीडियो बना प्रेस को दिया है। वही एसएसपी ने बताया यह साजिस पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को रोकने के लिए किया था मगर यह अभियान नक्सलियों के डर से रुकेगी नही और तीब्र की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.