June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नाराज विधायको को अनुशासन में रहने की दी हिदायत

राँची : झारखंड कांग्रेस से चल रहे हैं 4 महिला विधायकों की नाराजगी पर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने उन्हें अनुशासन में रहने की नसीहत दी। साथ ही कहा कि पार्टी से अगर किसी भी तरह का नाराजगी है तो उसे पार्टी फोरम पर रखें , ना कि मीडिया के सामने । ये बाते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी का बैठक में शामिल होने के दौरान मीडिया से बात करते हुए कही। जिसका आयोजन झारखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में था। इस कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलमगीर आलम, झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर उपस्थित थे। बैठक के उपरांत झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उन्होंने कहा हर जिले के अल्पसंख्यक कमेटी के लोग इस बैठक में शामिल हुए बैठक में राज्य में हो रहे मॉब लिंचिंग को लेकर प्रस्ताव आया इस पर कानून बने उसको लेकर सर्वसम्मति से पास किया गया इस पर सरकार से बातचीत चल रही है। अल्पसंख्यक समाज के हित के लिए और कई प्रस्ताव आए जिस पर राज्य सरकार विचार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.