हैरी सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ गरीबों के बीच भोग वितरण
1 min readजमशेदपुर : मानगो एमजीएम अस्पताल में तथा शहर के अन्य चैक चारोहों पर वीर सिंह फैन्स क्लब की ओर से गरीबों के बीच भोग का वितरण किया गया। आपको बताते चले विगत वर्ष वीर सिंह के घर के नन्हें से बच्चें ने जन्म लिया था। जन्म के कुछ दिन के बाद ही बच्चें की आकस्मिक मृत्यु हो गयी थी। जिससें वीर सिंह उनकी परिवार में खुशी की जगह मातम सा छा गया था। उस नन्हें बच्चे का नाम हैरी सिंह रखा गया था।

बच्चें की मृत्यु के बाद वीर सिंह ने फैसला लिया कि हर साल हैरी सिंह की पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच कुछ न कुछ बांट कर उस बच्चें की पुण्यतिथि मनाएगें इसीक्रम में वीर सिंह फैंस क्लब की ओर से करीब 250 लोगों को शहर के अलग-अलग जगह पर भोजन कराया गया। न्यूज टेल से विशेष बातचीत में उन्होंने ने बताया कि हर साल इसी तरह हैरी सिंह की पुण्यतिथि तिथि पर इस तरह के कार्यक्रम होता रहेगा। जबतक सुरज-चांद रहेगा तब तक मेरे दिलों में हैरी का नाम रहेगा। इस अवसर पर मुख्यरूप से वीर सिंह, अमन सिंह, रिंकू प्रसाद, विक्रम सिंह, सानू कुमार, दीपक प्रधान, हरवींदर सिंह, मिठठे सिंह आदि उपस्थित थे।
