March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

सब्जी विक्रेताओं के समस्याओं से अवगत हुए विकास सिंह

1 min read

जमशेदपुर : मानगो संकोसाई रोड नंबर 5 के सब्जी विक्रेताओं ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया सब्जी विक्रेताओं  ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि रंगबाज और दबंग व्यक्ति के कारण उनके सामने आ गई है रोजी-रोटी की समस्या। मानगो संकोसाई रोड नंबर 5 में शाम के समय लगभग पचास लोग सब्जी की दुकान लगा कर अपना जीवन यापन करते हैं किसी दबंग रंगबाज ने सब्जी बेचने वाले स्थान में गिट्टी ,बालू और डस्ट का डेरी  अनेकों दिनों से लगा रखा है  सब्जी वाले को दुकान लगाने में असुविधा हो रही है एक बार निर्माण सामग्री गिराने वाले लोगों को इन लोगों ने मना किया । तब उस रंगबाज ने  सब्जी बेचने वालों को भद्दी भद्दी गालियां देकर डराने धमकाने का काम किया । और अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए कहा कि मेरा निर्माण सामग्री यहीं गिरेगा जहां शिकायत करना है कर दीजिए । सब्जी विक्रेताओं के सामने भुखमरी की समस्या आ गई है आज सब्जी विक्रेताओं ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि यहां अनेकों बरसों से शाम के समय सब्जी बेचकर जीवन यापन करते हैं निर्माण सामग्री गिरने से हम लोगों अपनी दुकान नहीं लगा पा रहे हैं मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने सब्जी विक्रेताओं को भरोसा दिलाया की दो दिन के भीतर अगर निर्माण सामग्री नहीं हटेगी , तो थाने में निर्माण सामग्री गिराने वाले पर मुकदमा किया जाएगा ।मुख्य रूप से विकास सिंह, दीपक सुंडी, शिव नाथ महतो, राजू, लंबू, अर्जुन , राहुल, महावीर राजेश मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.