November 12, 2026

NEWS TEL

NEWS

छठ व्रतधारियों के बीच 1,101 सूप, फल व पूजन सामग्री बांटेगा भाजयुमो


जमशेदपुर: लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की ओर से 1,101 व्रतधारियों के बीच निःशुल्क सूप, फल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने बताया कि सेवा कार्यक्रम 14 नवंबर को सुबह 11 बजे किताडीह दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि छठ व्रतधारियों की सेवा संगठन के लिए सौभाग्य और सामाजिक दायित्व है। उन्होंने सभी व्रतधारियों से कार्यक्रम में पहुंचकर सेवा का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में भाजयुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.