उपायुक्त ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा
1 min read
जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बूथ संख्या 411, 412, 222 एवं 223 पर होम टू रोल वेरिफिकेशन, मतदाता विवरण सत्यापन तथा प्रपत्रों की जांच की। वहीं बूथ संख्या 276, आस्था स्पेस टाउन में स्वयं प्रपत्रों की सुपर चेकिंग की। उपायुक्त ने बीएलओ एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके।