November 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड केसरी बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन

1 min read

जमशेदपुर : झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन (JPO) के तत्वावधान में झारखंड केसरी बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी ताकत व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी अरुणा मिश्रा एवं आजसू के प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण तिवारी उपस्थित रहे। वहीं PSO के जनरल सेक्रेटरी दुर्गेश राजोरिया, प्रेसिडेंट सोंडे सर एवं वाइस प्रेसिडेंट अनूप यादव भी शामिल हुए।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन स्टेट सेक्रेटरी कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य झारखंड की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.