November 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

बालिगुमा में जदयू नेताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान, सुनीं लोगों की समस्याएं

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय के ‘संपर्क, समस्या एवं समाधान’ अभियान के तहत रविवार को मानगो नगर निगम क्षेत्र समिति के अध्यक्ष विकास कुमार साहनी के नेतृत्व में बालिगुमा के बागान एरिया में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान जदयू नेताओं ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सड़क, रोड लाइट, नाली और जलजमाव जैसी समस्याओं की जानकारी ली।विकास कुमार साहनी ने कहा कि लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानगो के अन्य क्षेत्रों में भी यह अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.