डीसी को सम्मानित कर रानी गुप्ता ने उठाया शिवसिंह बागान का पानी-बिजली संकट
जमशेदपुर: दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर समाजसेविका रानी गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस दौरान रानी गुप्ता ने सिदगोड़ा स्थित शिवसिंह बागान में पिछले छह वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान सहदेव साहू के परिवार की समस्या भी डीसी के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि प्रयास से बिजली कनेक्शन शुरू करा दिया गया है, लेकिन अब तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पानी कनेक्शन को लेकर संबंधित पक्ष द्वारा टालमटोल किए जाने से परिवार परेशान है।
उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए जांच कराकर जल्द समाधान का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में संध्या देवी, तारा देवी, गौरी देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।