झारखंड में संविदाकर्मियों के मानदेय में 20% की बढ़ोतरी, दीपावली पर सरकार का तोहफा
रांची : झारखंड सरकार ने विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत संविदा पर कार्यरत क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दीपावली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए छह पदों के मानदेय में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की स्वीकृति दी गई है।ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वित्त विभाग की सहमति मिलने के बाद कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि कर्मी इस बढ़ोतरी के हकदार थे। विभाग मानदेय में और अधिक वृद्धि तथा ग्रेड पे देने का भी पक्षधर है। इस दिशा में भविष्य में नियमसंगत कदम उठाए जाएंगे।