जमशेदपुर में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
जमशेदपुर: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को गोलमुरी स्थित पुलिस केंद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को फल, पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहीद जवानों के योगदान और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।