October 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

सोना देवी विश्वविद्यालय में डांडिया उत्सव की धूम, एकता और सद्भाव का दिया संदेश

घाटशिला/जमशेदपुर : घाटशिला के सोना देवी विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में नवरात्रि के अवसर पर भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। पारंपरिक परिधानों, संगीत और डांडिया की थाप से पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा। कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति, विविधता में एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया।
सहायक कुलसचिव श्रीमती अर्चना सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों और विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उत्साह व्यक्त किया। सहायक कुलसचिव श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं।
कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने सांस्कृतिक समन्वय को सामाजिक एकता का आधार बताया, वहीं कुलपति प्रोफेसर डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने युवाओं से आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.