18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम, नवविवाहित महिलाएं कराएं पता परिवर्तन
1 min read
सरायकेला: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के तहत अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने 57-खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को घर-घर सर्वे कर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया।उच्च विद्यालय नेँगटासाई में निर्वाचन पाठशाला के दौरान छात्राओं को मतदान एवं पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्रपत्र-6, नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 तथा नाम-पता में सुधार के लिए प्रपत्र-8 की जानकारी दी गई।अपर उपायुक्त ने नवविवाहित महिलाओं की शंकाओं का समाधान कर नियमानुसार पता परिवर्तन कराने तथा विद्यालयों के साथ समन्वय कर पात्र विद्यार्थियों का मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी अमित श्रीवास्तव सहित संबंधित पदाधिकारी और बीएलओ उपस्थित थे।