आदित्यपुर के श्रीडूंगरी में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
1 min read
जमशेदपुर : जमशेदपुर, आदित्यपुर के श्रीडूंगरी में 19 वर्षीय युवक की फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान राजेश महतो के रूप में हुई है। वह मूल रूप से यशपुर पंचायत क्षेत्र का निवासी था और श्रीडूंगरी में अपने रिश्तेदार के घर रहकर छोटा-मोटा रोजगार करता था।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार के सदस्य एक अन्य रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान युवक ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार में शोक का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवियों ने भी दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उन्हें धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।